8:48 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नड्डा को भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भोपाल, 02 दिसंबर (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, अन्य प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भी श्री नड्डा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है, ”राष्ट्र एवं जनसेवा काे समर्पित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं। बहुत बहुत शुभकामनाएं।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है, ”प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता व करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने भी अपने नेता को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

खरगोन: गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन: 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने...

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही...

 खरगोन: बड़वाह उप जेल से विचाराधीन कैदी फरार

 खरगोन: 01 दिसंबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह स्थित उप जेल से आज पुताई करने के दौरान एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया।...

चंडीगढ़: 5 किग्रा हेरोइन से लदा हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद

चंडीगढ़, 02 दिसंबर (वार्ता): पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर भारत पाक सीमा पर एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन पकड़ा है जिसमें...

देविका वैद्या की चार साल बाद टीम में वापसी

देविका वैद्या, 02 दिसंबर (वार्ता): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला के लिये शुक्रवार को घोषित 15-सदस्यीय स्क्वाड...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय