8:59 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों की कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर राय स्पष्ट करने की मांग

समान नागरिक संहिता, 02 दिसंबर (वार्ता): एक दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य में समिति बनाए जाने संबंधित बयान के बाद राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों ने इस संबंध में कांग्रेस से अपनी राय स्पष्ट करने को कहा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि समय आ गया है कि अब समान नागरिक आचार संहिता को लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत जुड़ता है 370 हटने से, सीएए आने और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने से, न कि स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोगों को साथ लेकर घूमने से। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को भी समान नागरिक संहिता के मामले में अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।

- Advertisement -

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का समान नागरिक संहिता पर समिति बनाने की घोषणा का सभी नागरिकों को स्वागत करना चाहिए। जब देश में एक संविधान, एक भारतीय दंड विधान है तो समस्त नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता भी आवश्यक है। कांग्रेस इस पर अपना रुख स्पष्ट करे। श्री चौहान ने कल बड़वानी जिले में आयोजित पेसा जागरूकता सम्मेलन के दौरान कहा था कि वे समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं और मध्यप्रदेश में इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, तस्कीन पीठ दर्द के कारण पहले वनडे से बाहर

तस्कीन हुए बाहर, 01 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पीठ दर्द के कारण भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले...

शाहरुख-काजोल ने डीडीएलजे’ के रोमांटिक सीन को किया रिक्रिएट

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल ने सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के एक रोमांटिक...

शिवराज आज मंत्रियों के साथ बैठक कर तैयार करेंगे नए साल का रोडमैप

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठक कर नए साल का रोडमैप तैयार...

कर्नाटक में दो जनवरी से शुरू होगा भाजपा का बूथ विजय अभियानः जोशी

हुबली 01 जनवरी (वार्ता): केंद्रीय संसदीय कार्य और कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के हर बूथ में...

फर्जीवाड़े के मामले में आरोपियों को कारावास

भिण्ड, 02 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की एक अदालत ने फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में पांच आरोपियों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय