12:15 AM | Friday, May 16, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण के लिए : जयराम रमेश

जयराम रमेश, 02 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि चुनाव के समय समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जाते हैं।

रमेश आज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के तनोडिया में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता से जुड़े सवाल के बारे में दावा किया कि 2018 में विधि आयोग ने केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट देते हुए कहा था कि समान नागरिक संहिता जरूरी नहीं है।

- Advertisement -

रमेश ने आरोप लगाया कि उस समय उस रिपोर्ट को दबा दिया गया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस प्रकार के मुद्दे ध्रुवीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए उठा दिए जाते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल एक कार्यक्रम में कहा था कि वे समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं और इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में कहा कि इस यात्रा का असर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी दिख रहा है। यात्रा का ही असर है कि भागवत किन-किन लोगों से मिल रहे हैं, कहां-कहां जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा में संघ के भी कई कार्यकर्ता आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक और अलोचक दोनों इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और गांधी सबका स्वागत कर रहे हैं। श्री रमेश ने कहा कि आज पहली बार इस यात्रा में कई पूर्व सैनिक भी शामिल हुए।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

चंडीगढ़: 5 किग्रा हेरोइन से लदा हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद

चंडीगढ़, 02 दिसंबर (वार्ता): पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर भारत पाक सीमा पर एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन पकड़ा है जिसमें...

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माथुर एपीओ

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता) : राजस्थान में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने राज्यपाल की आज्ञा से अजमेर जिला परिषद के...

 बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

 बुलंदशहर: 01 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल...

जय शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे राहुल द्रविड़

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता)- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से...

मनोज वाजपेयी के गाना कुड़ी मेरी’ का 2.0 वर्जन रिलीज

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के गाना कुड़ी मेरी' का 2.0 वर्जन रिलीज हो गया है। फिल्म सत्या में मनोज वाजपेयी पर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय