10:47 AM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जाने आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol and diesel, 01 जनवरी (वार्ता): वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड बढ़कर 85.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इसी तरह अमेरिकी क्रूड 2.69 प्रतिशत की बढ़त लेकर 80.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: अमेरिका में 40 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट

मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने दिया इस्राइल का साथ, प्रस्ताव पर मतदान में रहा गैर हाजिर

महानगर….पेट्रोल……डीजल (रुपए प्रति लीटर) Petrol and diesel

दिल्ली…………..96.72……..89.62

- Advertisement -

मुंबई …………..106.31…….94.27

कोलकाता …….106.03…….92.76

चेन्नई…………..102.63…….94.24

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सुकमा में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

सुकमा, 02 दिसम्बर (वार्ता): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली संगठन से जुड़े दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक...

कंझावला मामले के दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा : केजरीवाल

कंझावला हादसा,02 जनवरी वार्ता- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला हादसे को शर्मनाक बताते हुए सोमवार को कहा कि दोषियों को कड़ी से...

विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

हॉकी इंडिया, 02 दिसम्बर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के शुरू होने से करीब एक महीना पहले...

यूपी सरकार ने शुरू किया, मेगा स्वच्छता अभियान

यूपी सरकार, 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा ने गुरुवार को राज्य के 75 जिलों के 750 नगर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय