3:55 AM | Saturday, June 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़, पूर्णागिरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

घड़ी में रात 12 बजते ही उत्तराखंड में लोगों ने मौज-मस्ती और धूम धाम से नए साल का स्वागत किया। वहीं, सुबह लोगों ने मंदिरों में जाकर हाजिरी लगाई।

नए साल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पहाड़ से मैदान तक मंदिरों में भारी भीड़ नजर आई।

- Advertisement -

Read: शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

तड़के से ही दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी रही। राजधानी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर सहित, हरिद्वार में हरकी पैड़ी और मनसा देवी मंदिर, हल्द्वानी के कालू सिद्ध मंदिर, कैंची धाम, मां पूर्णागिरी धाम और गोलू देवता मंदिर में भारी भीड़ दिखी। वहीं, बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

- Advertisement -
कैंची धाम – फोटो

नैनीताल में नैनादेवी मंदिर और कैंची धाम में तड़के से ही बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच। वहीं, घोड़ाखाल मे गोलू देवता के दर्शन के लिए भी कतार लगी रही।

पूर्णागिरी मंदिर

मां पूर्णागिरि धाम में भी नव वर्ष पर सुख समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता के दरबार में शीश नवाया और नव वर्ष के लिए मंगल कामना की।

- Advertisement -
मंदिर में भीड़

हरिद्वार के मां चंडी देवी, मनसा देवी, दक्षिण काली मंदिर, दक्ष महादेव, सुरेश्वरि देवी और माया देवी मंदिरों में सुबह से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

हरकी पैड़ी

हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर भी लोगों ने नए साल के पहले दिन मां गंगा का आशीर्वाद लिया। भारी ठंड में भी यहां आस्था का सैलाब दिखा।

भारी ठंड में पहाड़ो की रानी मसूरी और नैनीताल ही नहीं मैदानी इलाकों में भी नए साल के जश्न पर लोग खूब झूमे। कुल मिलाकर लोगों ने खुशी-खुशी 2022 को विदा किया और दिल खोलकर वर्ष 2023 का स्वागत किया।

मंदिर में लगी लाइन

नए साल के अवसर देहरादून में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सांई मंदिर, टपकेश्वर मंदिर और डाट काली मंदिर पहुंचे।

वहीं, डाट काली मंदिर के सामने इतने श्रद्धालु एकत्रित हो गए कि वहां जाम लग गया। सहारनपुर की तरफ से आने वाले और देहरादून से जाने वाले वाहनों की कतार लगी रही।

Read: बुध प्रदोष व्रत 2023: जानिए तिथि, पूजा का समय, पूजा विधि और महत्व

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से सटे सिद्धबली स्टोन क्रेशर को तत्काल बंद करने के निर्देश

Nainital News, 02 जनवरी (वार्ता) : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कथित रूप से राजाजी नेशनल पार्क के ईको सेंसटिव जोन में संचालित हो रहे...

रतलाम जिले के जावरा, आलोट और ताल के 74 कालोनाइजरों पर होगी प्राथमिकी

रतलाम, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam)  कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर शहर के भू माफियाओं को चिन्हित करने के बाद अब...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

ठंड के चलते सागर में स्कूलों का समय बदला, साढे नौ बजे के बाद लगेंगी स्कूलें

सागर, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के सागर जिले में लगातार तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ने से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी...

बीजिंग: चीन के उप प्रीमियर ने कोविड प्रतिबंधों में ढ़ील का किया आह्वान

बीजिंग: 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) चीन के उप प्रीमियर सन चुनलान ने शून्य कोविड की राष्ट्रीय नीति पर चलते हुए अपनाये गये सख्त उपायों के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय