5:44 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गुजरात में पहले चरण के लिए पहले मतदान फिर काम

गुजरात , 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर गुरूवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एक महिला ने बताया कि पहले मतदान फिर घर काम, वृद्ध पति-पत्नी ने कहा हम तो वर्षों से सबसे पहले मतदान करने आते हैं।

उत्साह से भरे वृद्धों, महिलाओं एवं युवा पहले मतदान करने के लिए सुबह आठ बजे से पहले ही कतार में लगे दिखाई दिए। कांग्रेस नेता परेश धानानी साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर मतदान करने आए। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने मतदान किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल नवसारी में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी राजकोट से आठ से नौ बजे के बीच मतदान किया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि पिछली बार पाटीदार, दलित आंदोलन और किसानों के गुस्से के कारण भाजपा को सौराष्ट्र-कच्छ में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था। लेकिन दक्षिण गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी और मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

चलते विमान में जब दरवाजा खोलने लगी महिला, जानिए फिर क्या हुआ ?

woman tried to open plane door: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर सुर्खियां बटौर रही है। मामला अमेरिका का है, जहां एक महिला...

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 27 रह गयी है

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 27 रह गयी है। राजधानी में इस महामारी से ठीक...

नागपुर: MARD दो जनवरी से हड़ताल पर

नागपुर, 01 जनवरी (वार्ता)-महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MARD) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो जनवरी से हड़ताल पर जाने...

ईरान ने अमेरिका के 60 शीर्ष अधिकारियों को किया प्रतिबंधित

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता) ईरान ने शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या में शामिल होने के आरोप में करीब 60 अमेरिकी अधिकारियों को...

दुर्घटना में मृतक चार युवकों के शवों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में गत रात्रि को भीषण सड़क हादसे में चार मृतकों के शवों का आज...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय