1:05 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों की कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर राय स्पष्ट करने की मांग

समान नागरिक संहिता, 02 दिसंबर (वार्ता): एक दिन पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य में समिति बनाए जाने संबंधित बयान के बाद राज्य के दो कैबिनेट मंत्रियों ने इस संबंध में कांग्रेस से अपनी राय स्पष्ट करने को कहा है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि समय आ गया है कि अब समान नागरिक आचार संहिता को लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत जुड़ता है 370 हटने से, सीएए आने और तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करने से, न कि स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोगों को साथ लेकर घूमने से। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को भी समान नागरिक संहिता के मामले में अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।

- Advertisement -

वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री चौहान का समान नागरिक संहिता पर समिति बनाने की घोषणा का सभी नागरिकों को स्वागत करना चाहिए। जब देश में एक संविधान, एक भारतीय दंड विधान है तो समस्त नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता भी आवश्यक है। कांग्रेस इस पर अपना रुख स्पष्ट करे। श्री चौहान ने कल बड़वानी जिले में आयोजित पेसा जागरूकता सम्मेलन के दौरान कहा था कि वे समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं और मध्यप्रदेश में इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

काशी डिपो की बस खड़ी ट्रक से भिड़ी,12 से अधिक घायल

अमेठी (02 जनवरी): उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रविवार और सोमवार की रात...

सहरसा : ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत, एक अन्य घायल

सहरसा, 01 जनवरी (वार्ता): पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा रेलखंड के धमाराघाट स्टेशन के समीप बागमती नदी पर बने रेल पुल संख्या- 51 पर ट्रेन...

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही...

अल्पसंख्यक जैन समाज की आशंकाओं का समाधान होना चाहिए :महेश पोद्दार

Jain community, रांची, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि पहली जनवरी को पूरी दुनिया...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय