1:33 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से हराकर 12 साल बाद टूर्नामेंट के सुपर-16 चरण में प्रवेश कर लिया।

Read: अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

- Advertisement -

एजुकेशन सिटी स्टेडियम पर खेले गये मैच में किम यंग ग्वोन (27वां) और ह्वांग ही-चैन (90+1वां मिनट) ने विजेता टीम के गोल किये, जबकि पुर्तगाल का एकमात्र गोल रिकार्डो होर्ता (पांचवां मिनट) ने जमाया।

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup)
दक्षिण कोरिया : विश्व कप 2022 (FIFA World Cup)

कोरिया को सुपर-16 में पहुंचने के लिये यह मुकाबला जीतना जरूरी था। आधिकारिक समय पूरा होने तक स्कोर 1-1 पर बराबर था और कोरिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था।

- Advertisement -

प्रीमियर लीग में वुल्वरहैम्पटन के लिये खेलने वाले ह्वांग ही-चान यहां कोरिया लिये संकटमोचक बनकर आये। सोन-ह्यूंग मिन कोरियाई अर्द्ध से बॉल को ड्रिबल करते हुए पुर्तगाल के गोल के समीप पहुंचे और ही-चैन ने उनसे पास लेकर बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

कोरिया तीन मैचों में चार अंकों के साथ 12 साल बाद सुपर-16 में पहुंच गयी। उसने इससे पहले 2010 में विश्व कप के दूसरे चरण में जगह बनाई थी। ग्रुप-एच में उरुग्वे ने भी तीन मैचों में चार अंक हासिल किये लेकिन वह कोरिया से कम गोल करने के आधार पर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

- Advertisement -

Read : Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

वाहन बिक्री, GST आंकड़े और कोरोना के रुख का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)-चीन में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काेरोना प्रतिबंध में ढील दिये जाने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की दमदार...

जम्मू: जन्म के साथ बच्चे का बनेगा आधार, सभी अस्पतालों में लागू होगी यह योजना

आधार का दायरा बढ़ाने के लिए अब जन्म के साथ ही बच्चे को आधार के साथ जोड़ दिया जाएगा। यह योजना जम्मू-कश्मीर के सभी...

कृति सैनन ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस

माधुरी दीक्षित, 02 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने माधुरी दीक्षित के साथ बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाना पर डांस किया है।...

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

जैसलमेर, 02 जनवरी: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल...

हरियाणा विस का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से

चंडीगढ़, 01 दिसंबर (वार्ता): हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। इस संदर्भ...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय