3:41 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गुजरात में पहले चरण के लिए पहले मतदान फिर काम

गुजरात , 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर गुरूवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एक महिला ने बताया कि पहले मतदान फिर घर काम, वृद्ध पति-पत्नी ने कहा हम तो वर्षों से सबसे पहले मतदान करने आते हैं।

उत्साह से भरे वृद्धों, महिलाओं एवं युवा पहले मतदान करने के लिए सुबह आठ बजे से पहले ही कतार में लगे दिखाई दिए। कांग्रेस नेता परेश धानानी साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर मतदान करने आए। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने मतदान किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल नवसारी में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी राजकोट से आठ से नौ बजे के बीच मतदान किया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि पिछली बार पाटीदार, दलित आंदोलन और किसानों के गुस्से के कारण भाजपा को सौराष्ट्र-कच्छ में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था। लेकिन दक्षिण गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी और मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के...

कंझावला कांड बेहद शर्मनाक: सीएम अरविंद केजरीवाल

Kanjhawla incident: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक महिला के शव को चार किलोमीटर तक घसीटने की घटना को 'दुर्लभतम' अपराध...

हेल्दी और स्वादिष्ट बादाम सलाद रेसिपी आपको इस सर्दी के मौसम में जरूर ट्राई करनी चाहिए

Almond Salad Recipe: सर्दियों में सभी आरामदायक और सुखदायक चीजें हमारी सबसे पसंदीदा होती हैं। सर्दियों के भोजन, आराम देने वाले सूप और गर्म...

नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बहुमत का फैसला

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) : उच्चतम न्यायालय ने 2016 की 'नोटबंदी' के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सोमवार को बहुमत के...

मध्यप्रदेश की शराब नीति देश के लिए माॅडल बन जाए: उमा

Liquor Policy, बैतूल : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय