4:53 AM | Friday, June 20, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

JNU कैंपस में जाति सूचक नारों से बवाल, “दीवारों पर लिखा ब्राह्मणों वापस जाओ, हम आ रहे हैं”

JNU campus: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर की कई दीवारों को गुरुवार को ब्राह्मण विरोधी नारों के साथ विरूपित कर दिया गया। छात्रों ने दावा किया कि स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज- II भवन की दीवारों को ब्राह्मण और बनिया समुदायों के खिलाफ नारों के साथ सूचक लिखा गया। घटना के कुछ घंटे बाद प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि जेएनयू सबका है।

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

कुलपति संतश्री डी पंडित का बयान – JNU campus

मामले का संज्ञान लेते हुए कुलपति संतश्री डी पंडित ने डीन और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड ग्रीवेंस कमेटी से जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। दीवार पर कुछ नारे हैं, “ब्राह्मण कैंपस छोड़ो”, “वहां खून होगा”, “ब्राह्मण भारत छोड़ो” और “ब्राह्मण-बनिया, हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं! हम बदला लेंगे।”

बयान में कहा गया है, “कुलपति, प्रोफेसर शांतिश्री डी पंडित ने SIS जेएनयू में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा दीवारों और फैकल्टी के कमरों को विकृत करने की घटना को गंभीरता से लिया है। प्रशासन परिसर में इन बहिष्कारवादी प्रवृत्तियों की निंदा करता है।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा “डीन, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड शिकायत कमेटी को जल्द से जल्द पूछताछ करने और वीसी को एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। जेएनयू समावेश और समानता के लिए खड़ा है। वीसी कैंपस में किसी भी तरह की हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस को दोहराता है।”

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

एमसीडी चुनाव के दिन चार दिसंबर को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो

नयी दिल्ली 02 दिसंबर (वार्ता): दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव (MCD elections) के दिन...

हेल्दी और स्वादिष्ट बादाम सलाद रेसिपी आपको इस सर्दी के मौसम में जरूर ट्राई करनी चाहिए

Almond Salad Recipe: सर्दियों में सभी आरामदायक और सुखदायक चीजें हमारी सबसे पसंदीदा होती हैं। सर्दियों के भोजन, आराम देने वाले सूप और गर्म...

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल अकादमी का अवलोकन...

मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री ने नर्सरी की जमीन पर सड़क बनाने के निर्णय का जताया विरोध

भूमि अधिग्रहण, 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सतना जिले के नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह ने नर्सरी की जमीन पर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय