8:46 AM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

वैष्णव ने रेल हादसे के बाद घटनास्थल का लिया जायजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में पाली के निकट राजकियावास-बोमादड़ा रेलखंड के बीच बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी रेल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद आज शाम को घटनास्थल का जायजा लिया।

वैष्णव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि तड़के 3:27 बजे इस रेलगाड़ी के पटरी से उतर जाना एक दुखद घटना है और इसकी सूचना मिलते ही पांच-सात मिनट में ही सब काम पर लग गए और इस पर जोर दिया गया कि यात्रियों की जान बचाई जाये। उन्होंने कहा “मैं खुद तड़के चार बजे से मानिटरिंग कर रहा था। इस घटना में घायल पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती यात्रियों में एक यात्री को छोड़कर शेष अपने घरों पर जा चुके हैं।” उन्होंने कहा कि इसमें घायल यात्रियों को तुरंत ही सहायता प्रदान की गई और ज्यादा मात्रा में ही दी गई हैं।

- Advertisement -
वैष्णव ने रेल हादसे के बाद घटनास्थल का लिया जायजा
वैष्णव ने रेल हादसे के बाद घटनास्थल का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि इस घटना से बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए तेजी से काम चल रहा है और बहुल जल्द यह मार्ग शुरु हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं और कोशिश रहेगी कि यह जांच मंगलवार को पूरी जाये।

रेलवे पटरियों के पास में सड़क बनाये जाने की जरुरत के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा रिवाज नहीं हैं और रेलवे के पास मेडिकल वैन होती है जो घटना के तुरंत बाद कुछ मिनटों में ही मौके पर पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि दुनियां भर में रेलवे में यह सुविधा होती है।

- Advertisement -

वैष्णव ने स्थानीय लोगों का घन्यवाद किया कि उन्होंने रेलवे की मदद की। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों से भी मिले और उन्हें भी धन्यवाद दिया कि वे घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य के लिए तत्परता दिखाई और ठीक समय पर एम्बुलेंस भेजकर अस्पताल में मरीजों के लिए व्यवस्था की तथा मिलजुलकर यात्रियों की मदद एवं सेवा की।

उल्लेखनीय है कि पाली के निकट राजकियावास-बोमादड़ा रेलखंड के मध्य गाड़ी संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के तड़के तीन बजकर 27 मिनट पर तेरह डिब्बे पटरी से उतर गए जिनमें 26 यात्री घायल हो गए।

- Advertisement -

Read: मध्य प्रदेश में रेलवे की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए ‘बजरंग बली’ को नोटिस मिला

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री के साथ द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू की

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) पर काम कर रहे हैं, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। नवीनतम विकास...

पारादीप बंदरगाह से दिसंबर में माल की रिकॉर्ड ढुलाई

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- ओडिशा तट पर स्थिति पारादीप बंदरगाह से दिसंबर 2022 में 1.26 करोड़ टन माल की आवाजाही हुई यह दिसंबर...

शीत लहर से बचने के आसान उपाय

Cold Wave: दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भीषण शीत लहर चल रही है। यह वर्ष का वह समय भी है...

भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

BJP MLA, बेंगलुरु 02 जनवरी (वार्ता) : कर्नाटक के पूर्व मंत्री और राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद लिंबावली पर एक व्यापारी...

 महोबा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

 महोबा: 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय